नर्मदापुरम: नर्मदापुरम नगर पालिका ने नगर में सड़क पर अतिक्रमण और कचरा फैलाने पर 2500 रुपए का जुर्माना
शनिवार को नगरपालिका की टीम ने सड़क पर अतिक्रमण करने और कचरा फैलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस दौरान पांच ठेला संचालकों और सब्जी विक्रेताओं पर 500-500 रुपए के हिसाब से कुल 2500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही उन्हें स्वच्छता बनाए रखने और यातायात बाधित नहीं करने की समझाइश दी गई।