गौरिहार: उदयपुर: ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाकर सड़क और नाली निर्माण की मांग की
ग्राम उदयपुर के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में जाकर आवेदन दिया है ओर अतिक्रमण हटाकर सड़क और नाली निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे बताया है कि रास्ते और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।