मड़ियाहू: मड़ियाहूं में भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, न्यायिक कार्य ठप
मड़ियाहूं तहसील में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। तहसील बार एसोसिएशन के आह्वान पर सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे, जिससे दिनभर न्यायालयों का कामकाज पूरी तरह ठप रहा और वादकारियों को निराश होकर लौटना पड़ा