लाडपुरा: शादियों के सावे का सीजन शुरू, कोटा में रोडवेज बसों में बढ़ा यात्री दबाव, निजी बसों की हड़ताल समाप्त
Ladpura, Kota | Nov 5, 2025 देवउठनी एकादशी के साथ ही शादियों के सावे का सीजन शुरू हो गया है, जिसका असर अब राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों पर भी दिख रहा है। रोडवेज प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे बताया की जयपुर, जोधपुर, उदयपुर सहित हाड़ौती क्षेत्र कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पहले