राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के रूप में 15 नवम्बर 2025 को शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है ।