गोसाईंगंज कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बहराइच निवासी विवाहिता मंतशा ने अपने पति आयुष रावत और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था।