बलौदा: कोरबी गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार को आई चोट, बलौदा थाने में मामला दर्ज
जांजगीर चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र के कोरबी गांव के पास पिकअप ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी है. हादसे में बाइक सवार व्यक्ति को चोट आई है. पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ BNS की धारा 125(1), 281 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, नारायण मिरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपने घर काठापाली गांव जा रहा था.