सांगानेर: जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने मालवीय नगर के क्वीन्स हब क्लब में अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर मैनेजर को किया गिरफ्तार
जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने मालवीय नगर स्थित क्वीन्स हब क्लब में चल रहे अवैध हुक्का बार पर देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लब मैनेजर को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने मौके से हुक्का संचालन में इस्तेमाल होने वाला सामान और तंबाकूयुक्त फ्लेवर जब्त किए हैं। वहीं पुलिस की ओर से हुक्का पीते मिले दो युवकों के खिलाफ भी कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।