इचाक: फरार वारंटियों पर पुलिस की तेज़ी, तीन गिरफ्तार, एक के घर पर इश्तिहार चस्पा
फरार वारंटियों पर पुलिस की कार्रवाई तेज, तीन गिरफ्तार, एक के घर इश्तिहार चिपकाया इचाक थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न कांडों में कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर छापेमारी करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।