नवाबगंज: 200 साल पुरानी विरासत का गवाह है जैदपुर का इमामबाड़ा हुसैनिया बड़ी सरकार, मोहर्रम पर सजी कदीमी मजलिस
जैदपुर के मोहल्ला बड़ी बाजार स्थित विश्व प्रसिद्ध इमामबाड़ा हुसैनिया बड़ी सरकार अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि इस इमामबाड़े का निर्माण वर्ष 1808 में बहादुर मीर खादिम हुसैन ने कराया था। वहीं उनके पुत्र खान बहादुर मीर औलाद हुसैन वर्ष 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हो गए थे।