बांसवाड़ा: पीपलखूंट में ट्रेलर का टायर बदलते समय अचानक हुआ धमाका, सिर में चोट लगने से चालक की मौत, शव का पोस्टमार्टम कर सौंपा गया
पीपलखूंट कस्बे में बुधवार सुबह ट्रेलर का पंचर ठीक करवाकर टायर फिट कर रहे चालक की टायर फटने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में चालक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। 32 वर्षीय पूनमचंद पुत्र किशन निवासी गागरवा परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।