चंदौली जनपद के धानापुर कस्बे में स्थित शहीद हीरा सिंह पीजी कॉलेज में ड्यूटी के दौरान एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गईव शुक्रवार सुबह कॉलेज परिसर में चौकीदार का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान से सिहावल गांव निवासी 35 वर्ष उपेंद्र यादव उर्फ पांचू के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।