बक्सर: बदलते जलवायु और नई चुनौतियों के बीच वैज्ञानिक खेती समय की जरूरत : रणधीर कुमार
Buxar, Buxar | Jun 10, 2026 बक्सर- आत्मा के तत्वावधान में बुधवार को सदर प्रखंड स्थित ई-किसान भवन में एक दिवसीय खरीफ कार्यशाला आयोजित हुई। उद्घाटन आत्मा उप निदेशक रणधीर कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि रमेश राय, उप प्रमुख ओमप्रकाश तिवारी, प्रखंड आत्मा अध्यक्ष मदन लाल गोपाल, बीएओ अंकित कुमार व तकनीकी प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।