मल्हारगढ़ से बेतवा नदी में अवैध रेत खनन का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। बुधवार को शाम 6 बजे से सोशल मिडिया पर वायरल हुए वीडियो में पनडुब्बी जैसी मशीन से नदी की तलहटी से रेत निकालते और कई डंपरों को रेत भरते हुए साफ़ देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से जारी है और रोजाना दर्जनों डंपर रेत की निकासी की जा रही है।