कोटड़ी: कन्हैयालाल गुर्जर कोटड़ी तहसील के अध्यक्ष बने
Kotri, Bhilwara | May 17, 2026 अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (राजस्थान इकाई) की भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी में कन्हैयालाल गुर्जर को 3 वर्ष के लिए कोटड़ी तहसील अध्यक्ष आज रविवार शाम करीब सात बजे नियुक्त किया गया है। समाज हित में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति पर समाजजनों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दीं।