जगदलपुर: बस्तर जिले की आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों ने खेल-खेल में सीखी विज्ञान और कला की बारीकियां
25 मई 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में इन दिनों बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद अनोखे और रचनात्मक प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वंयसेवी संगठन 'तितली' संस्था के विशेष सहयोग से आयोजित गतिविधि के दौरान बच्चों ने खेल-खेल में सीखने का एक नया और मजेदार अनुभव प्राप्त किया। इस अनूठी गतिविधि ने न केवल बच्चों के चेहरो