मुरैना नगर: व्यापारियों की शिकायत पहुंची तो चला एसपी का डंडा,एक झटके में भंग हुई क्राइम ब्रांच,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।
मुरैना में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने स्पेशल टीम क्राइम ब्रांच को भंग कर बड़ा संदेश दिया है। सूत्रों के अनुसार देवगढ़ क्षेत्र की चोरी की जांच के दौरान एक सर्राफा व्यापारी को कथित रूप से परेशान किए जाने और रुपए मांगने की शिकायत मिली थी शिकायत एसपी तक पहुंचते ही कार्रवाई हुई। टीम में एक एसआई सहित आठ पुलिसकर्मी शामिल थे। इससे पुलिस महकमे में हलचल है।