कन्नौज: बद्दापूर्वा गांव में प्रधान के भतीजे का छत पर तमंचा लेकर टहलने का वीडियो हुआ वायरल
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के बद्दापूर्वा गांव में प्रधान के भतीजे का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में व्यक्ति छत पर तमंचा लेकर टहलता दिख रहा है। वीडियो के साथ दावा है कि वह गांव वालों को धमका रहा था। पब्लिक एप वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।