चायल: फतेहपुर घाट में घरेलू विवाद में पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम, हालत गंभीर, पुलिस व अस्पताल में भर्ती
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट गांव में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।