फिरोज़ाबाद: कोटला रोड, नवीन गल्ला एवं फल मंडी के बाहर आये दिन लगता जाम, शुक्रवार की सुबह भी वाहनों की लंबी कतार लग गई
थाना उत्तर क्षेत्र कोटला रोड नवीन गल्ला एवं फल मंडी के बाहर आये दिन सुबह जाम की समस्या रहती है यहां से निकलने वाले ई-रिक्शा आदि के कारण अन्य वाहन जाम में फंस जाते है। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे करीबन लंबा जाम लग गया। कई वाहन जाम में काफी देर तक फंसे रहे। फल विक्रेताओं का कहना था यह आये दिन की समस्या रहती है ट्रैफिक पुलिस को इस ओर ध्यान देना चाहिये।