जमुई: ख़ैरा में ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत के मामले में समाजसेवी गौरव सिंह राठौर ने पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस
Jamui, Jamui | Jun 20, 2026 11 जून को ख़ैरा में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से छात्रा मुस्कान कुमारी की मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिलने समाजसेवी गौरव सिंह राठौर बरियारपुर गांव पहुंचे। जहां छात्रा की मौत पर दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हौसला अफजाई करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसका वीडियो शनिवार की सुबह 9:00 बजे सामने आई है।