कौंच: पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोंच विकासखंड परिसर में तीन दिवसीय जनकल्याण मेला एवं स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
Konch, Jalaun | Jun 14, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार दोपहर 12 बजे कोंच विकासखंड परिसर में समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान तथा स्वास्थ्य शिविर के तहत तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मूलचंद्र निरंजन उपस्थित रहे। मेले में तमाम विभागों के स्टॉल लगाए गए।