श्योपुर: जन अभियान समाज को समर्पित संस्थान: नपाध्यक्ष, स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
श्योपुर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजे स्वैच्छिकता पर्व का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया, जिसमें मुख्य रूप से नपाध्यक्ष रेणू सुजीत गर्ग मौजूद रही वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संभाग समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया ने की।