श्योपुर: खाद समस्या का समाधान करें अन्यथा होगा उग्र आंदोलन, कलेक्ट्रेट पर किसानों ने किया प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन
श्योपुर। जिले में खाद संकट, वितरण में अनियमितता, नकली खाद-दवाओं और कालाबाजारी की बढ़ती समस्याओं के विरोध में किसानों ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को सौंपा।