श्योपुर: NH निर्माण में लापरवाही से लोग परेशान, ढाई महीने से शिवपुरी रोड पर खुदी पड़ी सड़क <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
श्योपुर। शहर में सलापुरा से इको सेंटर तक शहरी क्षेत्र में बन रहे नेशनल हाइवे 552 लोगो के लिए मुसीबत का सबब बन गया है, गैस एजेंसी रोड़ से जय स्तम्भ होते हुए माधव मंडपम तक सड़क को खोदे करीब ढाई महीने का समय हो गया है, लेकिन नेशनल हाइवे के ठेकेदार लापरवाही बरतते हुए काम नहीं कर रहे। शुक्रवार को शाम 4 बजे स्थानीय लोगो ने इस पर नाराजगी जाहिर की है