लाडपुरा: NEET रद्द, स्टूडेंट्स बोले- जेईई की तरह होनी चाहिए, कोटा में पेरेंट्स ने कहा- सरकारें नकल रोकने में फेल साबित हो रहीं
Ladpura, Kota | May 12, 2026 3 मई को हुई NEET 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है। राजस्थान के 27 जिलों के 611 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई थी, जो दिन में 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली थी। इन केंद्रों के लिए 2.09 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। करीब 2 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था।