#गोंड समाज ने तहसीलदार और लेखपालों पर मनमानी का आरोप #लगाते हुए अनुसूचित जनजाति (एसटी) के जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में मूलनिवासी आदिवासी आर्मी के #राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर गोंड ने कहा कि गोरखपुर जिले में पिछले करीब 10 वर्षों से गोंड समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए हैं। शिव शंकर गोंड ने #बताया कि संगठन की ओर से जिलाधिकारी और जिले की सातों तहसीलों के तहसीलदारों को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई,लेकिन आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संगठन ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र नहीं तो वोट नहीं अभियान चलाया जाएगा। साथ ही गोरखपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों से पिछले पांच वर्षों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र और सदन में गोंड समाज के आरक्षण को लेकर उठाई गई आवाज का जवाब मांगा जाएगा।
#संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 10 नवंबर 2026 तक सातों तहसीलों में जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए तो 15 नवंबर 2026 को गोंड समाज द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा