सियाचिन की जमा देने वाली ठंड… लेकिन भारतीय जवानों के हौसले फौलाद से भी मजबूत! 🇮🇳
जहां माइनस तापमान में टिके रहना भी किसी चुनौती से कम नहीं, वहां देश के वीर सैनिक लगातार खुद को हर परिस्थिति के लिए तैयार कर रहे हैं। सियाचिन ग्लेशियर में पोस्ट कमांडर जवानों को दुर्गम इलाके की जानकारी, हथियारों की पहचान और उनके सही इस्तेमाल की ट्रेनिंग दे रहे हैं। बर्फीली हवाएं हों या मुश्किल हालात, इन जवानों का अभ्यास नहीं रुकता। क्योंकि सीमा की सुरक्षा में कोई चूक नहीं, सिर्फ तैयारी, अनुशासन और देश के लिए समर्पण मायने रखता है।
सलाम है भारत के इन वीर जवानों को! जय हिंद! 🇮🇳🫡