धमतरी: अछोटा महानदी पुल के पास भारी मात्रा में शराब के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक मोटर साइकिल में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने अछोटा महानदी पुल के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 100 पौवा देसी शराब बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने आरोपी सतीश मंगलानी के खिलाफ आबकारी एक्ट के मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल।