बक्सर: 2 अगस्त से संग्रहालय में कैथी लिपि का दिया जाएगा प्रशिक्षण, ज़मीन के पुराने कागजात पढ़ना होगा आसान
Buxar, Buxar | Jul 24, 2025 सीताराम उपाध्याय संग्रहालय, बक्सर एवं इंडियन नेशनल ट्रस्ट फौर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज, पटना चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में बिहार की प्राचीन लिपि कैथी लिपि प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. सीताराम उपाध्याय संग्रहालय बक्सर के संग्रहालयाध्यक्ष डाॅ शिव कुमार मिश्र के अनुसार 2 से 4 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया जाएगा.