मैनपाट: मैनपाट क्षेत्र में फैले पीलिया के प्रकोप के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में, जानकारी देते सीएमएचओ डॉक्टर पीएस मार्को
सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में इन दिनों पीलिया का प्रकोप है इसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है चार गांव में 12 से ज्यादा लोग बीमार है वही 10 दिनों के भीतर पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिसे लेकर सीएमएचओ डॉक्टर पीएस मार्को टीम के साथ शनिवार को मैनपाट क्षेत्र पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैंप लगाकर पीड़ित लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।