बहराइच: रामपुर धोबिया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धोबिया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं रविवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।