परसिया: रेलवे अंडरब्रिज का काम थमा, युवक कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सड़क खुलवाने की मांग रखी
परासिया से पिपरिया मार्ग पर वार्ड क्रमांक दो में रेलवे के अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। ब्रिज की ढलाई पूरी हो गई है। लेकिन इसके बाद काम रोक दिया गया है। युवक कांग्रेस ने इसको लेकर सोमवार को तीन बजे परासिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ब्रिज का काम खत्म कर सडक खोलने की मांग की गई है।