कटघोरा: नकटीखार में घर के अंदर बाइक में छिपा मिला कोबरा सांप, सर्पमित्रों की टीम ने किया सफल रेस्क्यू
कोरबा जिले के नकटीखार क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। दीपक एक्का के घर में खड़ी बाइक के अंदर एक खतरनाक कोबरा सांप छिपकर बैठा हुआ था। जैसे ही घर के सदस्यों की नजर उस पर पड़ी, घर में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत सर्पमित्रो की टीम को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही सर्पमित्रो की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे।