बीकानेर: जैसलमेर हाइवे पर सड़क हादसे में विधायक जेठानंद व्यास ने दिखाई मानवता, घायल को पहुंचाया अस्पताल
बीकानेर के जैसलमेर नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार घायल हो गया। कार और बाइक की भिड़ंत में घायल युवक को समय पर सहायता मिल गई, जिससे उसकी जान बच सकी। मौके से गुजर रहे विधायक जेठानंद व्यास ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत रुककर घायल को अपनी गाड़ी से पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों ने समय पर इलाज शुरू किया, जिससे स्थिति नियंत्रण