पिछोर: करारखेड़ा मजरा खोर के पास सड़क किनारे मिला बाइक के साथ युवक का शव, परिजनों हत्या का आरोप लगाते हुए किया सड़क जाम
पिछोर थाना क्षेत्र के करारखेड़ा गांव के करीब मजरा खोर के पास सड़क किनारे आज सुबह एक बाइक सवार मृत अवस्था में मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या के आरोप लगाते हुए पिछोर दिनारा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया मामले की जांच शुरू कर दी है।