पिछोर: ग्राम गरैठा निवासी फरियादी के भाई के साथ हुई गाली-गलौज और मारपीट, आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज
ग्राम गरैठा निवासी फरियादी ने बताया कि आरोपियों ने मेरे भाई को गंदी गालियां दी और लाठी से मारपीट की। जिससे उसके सिर से खून निकल आया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर में भर्ती कराया गया है। फरियादी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।