पिछोर: ग्राम पंचायत मल्हावनी में मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी हुए शामिल
ग्राम मल्हावनी में शनिवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान विधायक प्रीतम लोधी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक ने संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा की। इसके पश्चात समस्त ग्रामीणों के बीच उन्होंने संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।