पोहरी: पोहरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम जेपी गुप्ता ने ली सभी विभाग प्रमुखों की बैठक ली
Pohri, Shivpuri | Jun 19, 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी जे.पी. गुप्ता ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे एसडीएम कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।