हनुमानगढ़: पक्कासहारना में पुलिस ने पर्ची सट्टा कारोबार पर दी दबिश, 7400 रुपये की खाईवाली रकम सहित एक युवक गिरफ्तार
हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस ने पर्ची सट्टा कारोबार पर दबिश देकर 7400 खाई वाली रकम सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से पुलिस ने एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में चलाई जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत की गई है।