नवाबगंज: देवा में किसान यूनियन का शक्ति प्रदर्शन: फैसल मलिक का भव्य स्वागत, किसानों की समस्याओं पर दी आंदोलन की चेतावनी
बाराबंकी के देवा कस्बे में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) युवा विंग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष फैसल मलिक का जोरदार स्वागत किया गया। फैसल मलिक अपनी टीम के साथ दरगाह हज़रत हाजी वारिस अली शाह आस्ताना आलिया देवा पहुंचे, जहां उन्होंने चादर पेश कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।