नवाबगंज: रसौली कट पर बड़ा खतरा! महीनों से क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण बढ़ा हादसों का डर
बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मसौली विकासखंड क्षेत्र के रसौली और बीच के पहले कट के पास कई महीनों से डिवाइडर क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इसके साथ ही यहां लगी ब्लिंकर लाइटें भी बंद पड़ी हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।