इगलास: इगलास में ग्राम दहौड़ा निवासी किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
Iglas, Aligarh | May 8, 2026 इगलास। ग्राम दहौड़ा निवासी जीतेन्द्र सिंह का कहना है कि वह नगला हरिया में रह रहे हैं।04 अप्रैल को दोपहर दो बजे उनका बेटा लक्की हरिया की नगरिया व नगला जगता के मध्य छिद्दू सिंह के आम के पेड़ से आम लेने गया था। बेटा लापता हो गया है रिश्तेदारियों और जान पहचान वालों से पता लगाया है कि कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस घटना के बाद सभी परिजन चिंतामग्न है।