पुनपुन: पुनपुन पुलिस ने 15.750 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Punpun, Patna | Jun 15, 2026 पुनपुन थाना पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर 15.750 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब बरामद कर उसे हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।