औराई: मधुबन गांव स्थित एक किराने की दुकान से एसटीएफ की टीम ने चार किलो ग्राम चरस किया बरामद, दुकानदार हुआ गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के मधुबन गांव स्थित एक किराने की दुकान से एसटीएफ की टीम ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे में चार किलो ग्राम चरस बरामद किया है। इसके साथ ही मौके से दुकानदार मुन्नू साह को गिरफ्तार किया गया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए बताया गया है।