हरनौत: हरनौत के पोरई गांव में बाइक खड़ी करने के विवाद में ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव
हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में मंगलवार की देर रात गली में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में स्वर्गीय जगदीश महतो के 47 वर्षीय पुत्र ट्रैक्टर चालक सुनील कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की संकरी गली में दो अज्ञात बाइक लावारिस हालत में खड़ी थीं। स्थानी