आंवला: आंवला में किसानों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, उड़ीसा में किसान नेताओं की गिरफ्तारी का किया विरोध
Aonla, Bareilly | Mar 31, 2026 आंवला में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने मंगलवार को सुबह साढे ग्यारह बजे विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उड़ीसा सरकार द्वारा संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया। किसानों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन आंवला इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह को सौंपा।