बंदगांव प्रखंड के बस स्टैंड परिसर में गुरुवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के सहयोग से आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्या जोसफिन हंमसाय तथा विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी भीष्म कुमार एवं मुखिया, बंदगांव पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।