सिमडेगा: सिमडेगा डीसी के द्वारा तकनीकी विभागों की योजनाओं का किया समीक्षा ,गुणवत्ता के लिए निर्देश
सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के द्वारा मंगलवार को 1:00 बजे समाहरणालय सभागार में जिला अंतर्गत विभिन्न तकनीकी विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संचालन और प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने और पूरा पारदर्शिता के साथ कार्यों को धरातल पर उतरने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।