कुशलगढ़: पिपलीपाड़ा में युवकों से मारपीट का आरोप, 6 जनों के खिलाफ मामला दर्ज
कुशलगढ़ वृत्त के पाटन थाना क्षेत्र में पिपलीपाड़ा निवासी काली पत्नी सोहन ने लिखित रिपोर्ट देकर मोरसिंह समेत छह लोगों पर उनके पुत्र गणेश और संदीप के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक मोतीसिंह को सौंपी गई है।